Bhoomi poojan and Foundation for Nirman Nagar Building

Bhoomi poojan and Foundation for Nirman Nagar Building

सादर आमंत्रण

चंद्रयान-3 के बाद........ अब महेशयान-12......  पुनः एक ऐतिहासिक कदम की तरफ....

माननीय बन्धुवर 
जय महेश 

प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप में, हमारे देश की सभी आर्थिक, सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षणिक व न्याय संबंधित नीतियों का निर्धारण व संचालन, देश के सिविल एडमिनिस्ट्रेटर्स यानी कि IAS, IPS, IFS, IRS, Judicial authorities आदि के हाथों में ही होता है।

आज व्यापर के क्षेत्र में,  हमारी  माहेश्वरी जाति को, विशेष सम्मान के साथ विशिष्ठ श्रेणी में गिना जाता है

उसी क्रम में, अगर हमारी आने वाली युवा पीढ़ी को भी, हम सिविल व ज्यूडिशियल सर्विसेज में विशेष प्रशिक्षण दे कर , शीर्ष की तरफ बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर सके,  तो संभवतया हमारी सम्पूर्ण माहेश्वरी जाति, देश व विदेश  की अतिसम्मानित विशिष्ठ श्रेणी में अपना नाम लिखवा सकती है।

आजका किया यह छोटा सा प्रयास, भविष्य में शायद, पूरे समाज को प्रकाश की गति की तरह प्रगतिशील बना सकता है। इस एकेडमी में सभी माहेश्वरी युवक- युवतियों को सिविल सर्विसेज एग्जाम की तैयारी व सफलता के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

साथ ही समय अनुसार अन्य सभी विशेष कोर्सेज का भी समावेश किया जाएगा।

दी एज्यूकेशन कमेटी ऑव दी माहेश्वरी समाज ( सोसाइटी ),जयपुर
निर्माण नगर भूखंड पर अत्याधुनिक बहुमंज़िला भवन का निर्माण प्रारंभ करने जा रही है जिसमें 

01. MPS संस्कृति प्री प्राइमरी स्कूल
02. महेश होस्टल 
03. महेश एकेडमी फ़ॉर एक्सीलेंस ( सिविल व ज्यूडिशियल सर्विसेज हेतु मार्गदर्शन )
के शुभारंभ हेतु  नवीन परिसर  का 

 भूमिपूजन व शिलान्यास 

शनिवार, 2 सितंबर प्रातः 8.00 बजे, 

 -: भूमि पूजन कर्ता :-
श्री गोविंद (महेश) माहेश्वरी (परवाल) 
       -: मुख्य अतिथि :-        
श्री बंकट लाल माहेश्वरी (तोषनीवाल) 
    -: विशिष्ठ अतिथि :-    
सी.ए. श्री अरूण लोहिया
       
के कर कमलों से होगा।

आपसे सहृदय अनुरोध है कि श्री माहेश्वरी समाज जयपुर  के इस ऐतिहासिक कदम को, आप भी अपने आशीर्वाद व शुभकामनाओ के संग, साथ ही इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर, इसे पूर्णतया सफल बनाने में अपना मत्वपूर्ण  योगदान दे।

कार्यक्रम स्थल का  लिंक  https://maps.app.goo.gl/eQiSeiWgkw9LYvZX6

निवेदक :-
केदार मल भाला - अध्य्क्ष
बजरंग लाल बाहेती - उपाध्यक्ष
मधुसूदन बिहानी  - महासचिव शिक्षा
सी.ए. अनिल शारदा  - कोषाध्य्क्ष
मनोज मूंदड़ा - महामंत्री- समाज

व समस्त ECMS के सदस्य गण

News Source : Mahesh Patrika, Different Whatsapp Message from Officials.